Posts

इंटरनेट आज की आवश्यकता

 आज के समय में इंटरनेट  किसी भी व्यक्ति को दुनियां के किसी भी कोने में बैठे हुए महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने की अद्भुत सुविधा प्रदान करता है।इंटरनेट मनुष्य को विज्ञान द्वारा दिया गया एक सर्वश्रेष्ठ उपहार है। इंटरनेट अनंत संभावनाओं का साधन है। इंटरनेट के माध्यम से हम कोई भी सूचना, चित्र, वीडियो आदि दुनिया के किसी भी कोने से किसी भी कोने तक पहुंचा सकते हैं इसके माध्यम से हम लोग आसानी से किसी एक जगह रखे कम्प्यूटर को किसी भी एक या एक से अधिक कम्प्यूटर से जोड़कर जानकारी का आदान प्रदान कर सकते हैं। जैसे ही हम अपने इंटरनेट सेवा प्रदाता को इसके कनेक्शन के लिये पैसे देते हैं उसी समय से हम इसका प्रयोग दुनिया के किसी भी कोने से एक हफ्ते या उससे ज्यादा समय के लिये कर सकते हैं। इंटरनेट अपने आप में कोई आविष्कार नहीं है। इंटरनेट टेलीफोन , कंप्यूटर व दूसरी तकनीक को इस्तेमाल करके बनाई गई एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें सूचना व तकनीक का साझा उपयोग किया जा सकता है। इंटरनेट शब्द से, हम यह समझ सकते हैं कि यह एक वैश्विक वाइड-एरिया नेटवर्क है जहां असंख्य कंप्यूटर सिस्टम एक ही नेटवर्क से जुड़े हैं। व्...